बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में मवेशी चरा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

नालंदा में मवेशी चरा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

NALANDA : जिले में दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के समीप पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने दिनदहाड़े मवेशी चरा रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुन ग्रामीण वहां पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में लेकर आए। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। युवक के पेट गोली लगी है और वह जिंदगी और मौत के बीच निजी क्लीनिक में जूझ रहा है। जख्मी अजय यादव का 19 वर्षीय पुत्र गोरेलाल हैं। 

घटना के सम्बन्ध में जख्मी युवक के चाचा मनोज यादव ने बताया कि करीब 5 से 7 साल से चिमनी भट्ठा मालिक से विवाद चल रहा है। छह माह पहले भी बदमाशों ने उसे गोली मारी थी। लेकिन वह बच गया। आरोपी ने किसी भी ग्रामीण को चिमनी की तरफ आने से मना किया हैं। मगर एक दो जानवर उधर चल ही जाता है। आज भी दोपहर उसका भतीजा भैंस चरा रहा था। इसी दौरान एक - दो भैंस चिमनी की तरफ चली गयी। जिसे वह लाने गया था। इसी दौरान करीब छह से सात लोगों ने घेरकर उसे गोली मार दी।

वहीँ थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News