बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में गिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर हुई मौत

बांका में गिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर हुई मौत

BANKA : सिहुडी मोड़- कौशलपुर संपर्क पथ में बलूआ टीकर मैदान के समीप ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक बाइक चालक की पहचान भागलपुर के कुमरथ गांव के सारजन पासवान के रूप में किया गया है। जबकि गंभीर रूप से निवासी बीरबल पासवान मृतक का भतीजा बताया जा रहा है। जख्मी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घटनास्थल के दोनों ओर बांस लगाकर सड़क जाम कर दिया। जिससे घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना पाकर दारोगा बबली साह एवं दीनानाथ राय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। 

पुलिस ने घटनास्थल पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन दिग्घीपोखर गांव निवासी हरि पासवान मौके पर पहुंचे। तब मृतक का पहचान हो पाया। हरि पासवान ने बताया कि मृतक सारजन पासवान रिश्ते में साढु है। वह सुबह ही शादी का निमंत्रण देने दिग्घीपोखर आया था। जहां से दोनों शादी का निमंत्रण देने कुमरसार अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी क्रम में घटना घटित हो गई। 

वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि बाइक चालक बलुआटीकर मैदान मोड़ से कटोरिया गांव की ओर जा रहा था। इसी क्रम में तेजगति से मिट्टी लदा ट्रैक्टर सिहुडी मोड़ की जा रहा था। जिसने अनियंत्रित होकर बाइक में ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक चालक ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी बीरबल पासवान को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डा अशोक कुमार साह ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। वही ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News