बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बालू रखने के विवाद में युवक ने महिला को चाकू मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : बालू रखने के विवाद में युवक ने महिला को चाकू मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में घर के पास बालू रखने के विवाद में एक युवक ने एक महिला को चाकू गोद दिया। जिससे महिला की स्थिति गंभीर हो गई। गंभीरावस्था में महिला को तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां महिला का ईलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। जख्मी महिला की पहचान स्व उमा मांझी की पत्नी फूलमती देवी के रूप में की गई।


दरअसल घटना के संदर्भ में जख्मी महिला के बेटा ने बताया की पड़ोसी के घर के पास मेरा बालू रखा हुआ था। आरोपी द्वारा बालू हटाने की बात कही गयी थी। जख्मी महिला ने बालू हटाने को लेकर कुछ समय माँगा।  लेकिन आरोपी ने विवाद उत्पन्न कर दिया। इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी किया। साथ ही और मारने की धमकी देने लगा। 

जख्मी महिला के बेटा ने बताया की इस घटना के बाद स्थानीय थाना को सूचित किया और नामजद आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्यवाई करने की बात कही गई। लेकिन पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके कारण आज आरोपी द्वारा चाकू गोद दिया और फरार हो गया। 

वही खून से लथपथ महिला को परिजनो द्वारा तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया की मामले की जानकारी हुई है। फिलहाल आरोपी फरार है मामले की जांच की जा रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News