बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे की हालत में युवक पर चला दी गोली, गुस्साए ग्रामीणों ने नशेड़ी को पकड़कर जमकर कर दी पिटाई

नशे की हालत में युवक पर चला दी गोली, गुस्साए ग्रामीणों ने नशेड़ी को पकड़कर जमकर कर दी पिटाई

MASAURHI : मसौढ़ी में इन दिनों गोलीबारी की घटना आम हो गई हैं। आए दिन बेखौफ अपराधी किसी ना किसी गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जा रहे हैं।हालांकि कई बार अपराधी बड़ी आसानी से पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं तो कई बार इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

ताजा मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महाराज चक गांव की है जहां नशे में धुत गांव के ही दिनेश यादव ने संजीव यादव नामक युवक को गोली मार दी। गोली चलते ही गांव में भगदड़ का माहौल हो गया। हालांकि गोली मारने वाले व्यक्ति के नशे में होने की वजह से ग्रामीणों ने किसी तरह उसे धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। धुनाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे मसौड़ी पुलिस को सौंप दिया।  उधर आनन-फानन में घायल संजीव यादव को मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

फिलहाल गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को भी ढूंढने में पुलिस लगी हुई है। हथियार की बरामदगी के लिए आरोपी दिनेश यादव की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Suggested News