बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए साल पर पिकनिक मनाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र के सरपंच और उनके भतीजे पर लगा आरोप

नए साल पर पिकनिक मनाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र के सरपंच और उनके भतीजे पर लगा आरोप

BHAGALPUR : खबर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां सोमवार को नए साल पर पिकनिक पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप सरपंच विक्रम यादव और उनके भतीजे प्रीतम यादव पर लगा है। मृतक का नाम अभिमन्यु बताया गया है। वहीं गोलीबारी में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है।

घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है। जब अभिमन्यु अपने परिजनों और दोस्तों के साथ रामनगर के समीप बसपिट्टा के पास पिकनिक मना रहा था।इसी दौरान वहां गोविंदपुर के सरपंच विक्रम यादव और उनका भतीजा प्रीतम यादव पार्टी में पहुंच गया और दोनों मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग दौरान अभिमन्यु यादव और रंजीत यादव गोली लगने से घायल हो गये। इस घटना में अभिमन्यु यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रंजीत यादव अपने परिजन के साथ किसी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।  इस दौरान मौके पर मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। और लोग इधर-उधर भागने लगे। 

उन्होंने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ शिवानंद सिंह  दलबल के साथ जांच के लिए पहुंचे। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल पर जांच के दौरान एक गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। घटना के मुख्य आरोपित सरपंच विक्रम यादव को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

एसडीपीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के गिरफ्तारी के लिए एसएसपी आनंद कुमार ने पुलिस टीम गठित कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित अभिमन्यु और उसके साथियों की दो बाइक को लेकर भागे थे। पुलिस ने उन दोनों बाइक को बरामद कर लिया है।


Suggested News