बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करने गए युवक का हुआ कत्ल, कहासुनी के बाद मारी गोली

पटना में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करने गए युवक का हुआ कत्ल, कहासुनी के बाद मारी गोली

PATNA :  राजधानी पटना के मनेर में मंगलवार की रात एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मर्डर के आरोप उसके दोस्तों पर लगा है। बताया जाता है कि युवक दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी कर रहा था। तभी उसके दोस्त ने कट्टा से गोली मार दी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किस वजह से मारी गयी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

घटना मनेर के रामबाद गांव की है। जानकारी के अनुसार, रामवाद निवासी बिजय राय के पुत्र विशाल कुमार 18 वर्षीय गांव के समीप ही अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करने गया था। इसी दौरान विशाल कुमार को किसी बात को लेकर अपने दोस्तों कहासुनी हुई और बाद में उसके सिर में गोली मार दी गयी। गोली मारने का आरोप उसके दोस्त शैलेश कुमार निराला और समेत चार लोगों पर लगा है। 

मामल में मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि विशाल को गोली उसके दोस्तों ने क्यों मारी है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।



Suggested News