बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज शाम थम जाएगा उपचुनाव का प्रचार, विधानसभा की 5 एवं 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग 21 को

आज शाम थम जाएगा उपचुनाव का प्रचार, विधानसभा की 5 एवं 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग 21 को

 PATNA: बिहार में 1 लोकसभा और 5 विधानसभा  सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार का आज आकिरी दिन है।आज शाम प्रचार थम जाएगा। इसके बाद रविवार को प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। चुनाव आयोग ने 21 अक्टूबर को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा बलों का मुकम्मल इंतजाम किया गया है।

21 अक्‍टूबर को होगा मतदान

 समस्तीपुर लोकसभा और किशनगंज  बेलहर, नाथनगर , दरौंदा एवं सिमरी बख्तियारपुर  में 21 अक्‍टूबर मतदान होना है। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। जबकिए एक विधानसभा कुशेश्वरस्थान में सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान का समय तय किया गया है।

विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में किशनगंज, दरौंदा, नाथनगर में सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। जबकि, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर में सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान का समय चुनाव आयोग तय किया है। 

बता दें कि समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहा है।जबकि विधानसभा की 5 सीटों पर जीते  हुए विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

Suggested News