बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के आसमानी चौबे! ...तो उद्घाटन के लिए 'किराया' पर एंबुलेंस लाते हैं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री, RJD ने बदल दिया नाम

बिहार के आसमानी चौबे! ...तो उद्घाटन के लिए 'किराया' पर एंबुलेंस लाते हैं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री, RJD ने बदल दिया नाम

PATNA: बिहार में एंबुलेंस विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पप्पू यादव ने सबसे पहले सारण के बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के फंड से खरीदी गई एंबुलेंस की पोल खोली। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के एंबुलेस उद्घाटन पर विवाद छिड़ गया है।इसके साथ ही राजद ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का नया नामकरण भी कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अश्विनी चौबे के एंबुलेंस उद्घाटन पर बड़ा खुलासा किया है। 

तो उद्घाटन के लिए किराया पर एंबुलेंस लाते हैं चौबे जी?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये महानुभाव केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे जी हैं। 1 दिन का किराया भुगतान कर मंत्री जी तमाम ऐंबुलंस को केवल उद्घाटन करने के लिए  बक्सर लाते हैं, लेकिन उद्घाटन होने के साथ ही उनका मालिक उसे वापस लेकर चला जाता है। फिर एक साल बाद मंत्री उन्हें बुलाते है और फिर उद्घाटन करते है। वहीं राजद के रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह कहते हैं कि बक्सर के सांसद को अश्विनी चौबे नहीं बल्कि आसमानी चौबे कहिए।  ये ऐसे सांसद हैं जिन्हें क्षेत्र से कोई मतलब नहीं। ये एंबुलेंस का खेल खेलते हैं। चौसा में जो कंपनी बिजली लगा रही उससे ये 6 एंबुलेंस लेकर उद्घाटन करते हैं अगले दिन उसे वापस लेकर चले जाते हैं। राजद विधायक ने कहा कि आसमानी चौबे का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। 

अश्विनी चौबे ने आज महर्षि विश्वामित्र चलंत आरोग्य वाहन की शुरूआत की

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि आज फिर से बक्सर के सांसद आसमानी चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र के 6 विस के लिए महर्षि विश्वामित्र चलंत आरोग्य वाहन की शुरूआत की है। आसमानी चौबे ने आज इसका उद्घाटन किया है लेकिन कल से वो एंबुलेंस नहीं दिखेगा। राजद विधायक ने कहा कि अश्विनी चौबे को बक्सर की जनता से कोई मतलब नहीं है। राजद विधायक ने तो बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी और अश्विनी चौबे को एंबुलेंस चोर बता दिया।


Suggested News