बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आलिया और आयुष्मान के नाम रही आईफा 2019 की शाम

आलिया और आयुष्मान के नाम रही आईफा 2019 की शाम

कल रात, बॉलीवुड के सितारे IIFA (द इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स) 2019 के लिए एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में विक्की कौशल, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ और अन्य हस्तियों द्वारा धमाकेदार प्रदर्शन हुए। और लाजवाब प्रदर्शन की तरह, विजेताओं की सूची भी काफी दिलचस्प रही। आलिया भट्ट की राज़ी ने कई बड़े पुरस्कार जीते। वहीं आयुष्मान खुराना के अंधाधुन ने भी कुछ पुरस्कार हासिल किए। 


जहाँ बेस्ट फिल्म के लिए राज़ी को चुना गया वहीं सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार अंधाधुन को दिया गया। वहीं अंधाधुन ने एक और अवार्ड अपने नाम किया अंधाधुन के लिए श्रीराम राघवन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।राज़ी के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रि का पुरस्कार दिया गया और वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पद्मावत के लिए रणवीर सिंह को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्रि - पद्मावत के लिए अदिति राव हैदरी को चुना गया वहीं संजू में धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए विक्की कौशल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में चुना गया।


बात करें बेस्ट डेब्यू अवार्ड (महिला) की तो इस अवार्ड को केदारनाथ के लिए सारा अली खान दिया गया वहीं धड़क के लिए ईशान खट्टर बेस्ट डेब्यू अवार्ड दिया गया।


अन्य विजेताओं की पूरी सूची पर एक नज़र: 

पिछले 20 साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) - दीपिका पादुकोण 

पिछले 20 साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) - रणबीर कपूर। 

पिछले 20 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ संगीत - प्रीतम

पिछले 20 वर्षों में एक निर्देशक द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन - संजू के लिए राजकुमार हिरानी 

पिछले 20 वर्षों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कहो ना प्यार है 

सर्वश्रेष्ठ गीत - धड़क के लिए अमिताभ भट्टाचार्य 

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष) - अरीजीत सिंह 'ऐ वतन' के लिए 

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): राज़ी के दिलबरो के लिए हर्षदीप कौर और विभा सराफ 

सर्वश्रेष्ठ संगीत: सोनू के टीटू की स्वीटी

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - महान हास्य अभिनेता जगदीप जाफरी

Suggested News