बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आम आदमी की रसोई हुई महंगी, एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की हुई बढ़ोतरी

आम आदमी की रसोई हुई महंगी, एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की हुई बढ़ोतरी

पटना... आम आदमी के रसोई पर एक बार फिर बोझ बढ़ गया है। लोगों के महीने का बजट घरेलू गैस के दाम में बढ़ोतरी होने से फिर बिगड़ जाएगा। आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है। इस बीच आम आदमी को एक बड़ा झटका और लगा है। हालांकि कई जगहों पर रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ गई है। 

पटना में एलपीजी सिलिंडर (14.20 किलो) की कीमत अब 742.50 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 692.50 रुपए थी। वहीं, 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के लिए पटना में 1426 रुपए देने होंगे। यह जानकारी आइओसी की मुख्य प्रबंधक (बिहार-झारखंड) वीणा कुमारी ने बुधवार को दी। 


ऑयल कंपनियों ने दिसंबर के लिए गैस की नई कीमतों का एलान कर दिया है। ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में 55 रुपए का इजाफा किया है। 

Suggested News