बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने मगध प्रमंडल के कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन, पार्टी की रणनीति पर हुई चर्चा

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने मगध प्रमंडल के कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन, पार्टी की रणनीति पर हुई चर्चा

GAYA : आज आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के मगध प्रमंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन बोधगया में आयोजित किया गया। जिसमें मगध प्रमंडल के सभी जिलों से आये भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश महासचिव राम किशोर सिंह उर्फ़ चुन्नू चंद्रवंशी ने किया। मंच का संचालन बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने किया।


मगध प्रमंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मगध प्रमंडल के सभी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारने की बात कही। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए प्रेरित किया और पूरे ऊर्जा के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ऐसे लोगों को पार्टी में जोड़ रही है जो सत्ता सुख के लिए नहीं समाज के लिए काम करना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अभियान चलाकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री धारक युवा युवतियों को भारी संख्या में जोड़ा है। यह देश युवाओं का देश कहलाता है। जबकि युवा वर्ग के भविष्य को लेकर सरकार को कोई चिंता नहीं है जो सरकार के कथनी और करनी में अंतर को परिलक्षित करता है। 2017 से 2022 तक करीब 6 लाख उद्योगपति इस देश से पलायन कर चुके हैं। उन्होंने भारत ही नहीं छोड़ा बल्कि भारत की नागरिकता भी छोड़ दी है। आज बिहार के मेधावी छात्र अपने देश के लिए नहीं बल्कि दूसरे देशों को अपनी योग्यता से लाभान्वित कर रहे हैं। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश की और बिहार की जो समस्या है उस बिंदु पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया है। 

उन्होंने कहा की गठबंधन की सरकारों का ज्यादा समय आंतरिक कलह को सुलझाने में बीतता है जिस कारण देश और राज्य की मूल समस्या पर सरकार काम नहीं कर पाती है। उन्होंने आने वाले समय में सभी प्रमंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटे का अपील किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवि वात्स्यायन, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद परवेज खान, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ वर्मा, बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धर्मानंद चंद्रवंशी, बिहार प्रदेश महासचिव हरिहर प्रसाद चंद्रवंशी, अलका वर्मा और बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजना देवी सहित कई लोगों ने सम्मेलन को संबोधित किया।

वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News