बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आंखे चार होने के बाद रांची वाली गर्लफ्रेंड को ले भागा पटना का आशिक, गांव में हुआ था प्यार...

आंखे चार होने के बाद रांची वाली गर्लफ्रेंड को ले भागा पटना का आशिक, गांव में हुआ था प्यार...

पटना... इश्क में जाल में फंसाकर एक लड़का अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया है। रांची की रहने वाली लड़की पटना वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद लड़की की पिता ने थाने में लड़की की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करवाई है। दो सालों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। घटना पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है। जहां अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए एक लड़की अपने आशिक के साथ घर से भाग गई।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई। थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक लड़की को लेकर भागने वाला शख्स नौबतपुर थाना इलाके के तरेत गांव के अमित कुमार दुबे बताया जा रहा है। लड़की रांची की रहने वाली थी और अक्सर अपने रिश्तेदार के यहां नौबतपुर आती थी। इसी दौरान गांव के ही अमित दूबे से उसकी आंखें लड़ गई बातचीत शुरू हुई फिर मोहब्बत की किस्से गढ़े जाने लगे और दोनों का एक दूसरे से मिलना जुलना शुरू हो गया। 


इस बीच दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया और फिर अपने आशिक के साथ लड़की फरार हो गई। लड़की के घर वाले से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की रांची से नौबतपुर आई हुई थी लेकिन 18 दिसंबर उसका प्रेमी अमित उसको लेकर फरार हो गया। 

नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम-प्रसंग का है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

पटना से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Suggested News