बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह पर आप विधायक ने किया दिल्ली में हमला,बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री

गिरिराज सिंह पर आप विधायक ने किया दिल्ली में हमला,बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Delhi : अभी बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां बिहार बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर दिल्ली में हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि आप के विधायक ने गिरिराज सिंह पर कुछ खास समुदाय के लोगों के का सहयोग लेकर हमला किया है।  केंद्रीय मंत्री एवं फायर हिंदू ब्रांड नेता गिरिराज सिंह  किसी तरह वहां से बचकर निकलने में सफल रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली के बुद्ध विहार स्थित वास एंड देव नामक ज्वेलर्स के यहां कुछ खरीदारी करने गए थे। उसी दौरान आप के रिठाला से विधायक महेंद्र सिंह गोयल वहां आ पहुंचे और ज्वेलर्स के शो रूम के बाहर से जैसे ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर नजर पड़ी वैसे ही गाली गलौज देना शुरू कर दिए ।

बीजेपी युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने बताया की कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कुछ खरीदारी करने बुद्ध विहार गए हुए थे यह बात जैसे ही आप के विधायक को यह बात पता चली तो वह कुछ खास समुदाय के लोगों को लेकर शोरूम के बाहर पहुंच गए। और गिरिराज सिंह को पहले गाली गलौज करने लगे उसके बाद जैसे ही गिरिराज सिंह वहां से निकलना चाहे तो उन पर हमला कर दिया गया लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह किसी तरह वहां से बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहे ।

संतोष रंजन राय ने बताया कि यह पूरी घटना एक प्लानिंग के साथ की गई है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दिल्ली जैसे जगह पर आप के विधायक का व्यवहार काफी शर्मनाक है। इतना ही नहीं इसकी उच्चस्तरीय जांच कर इसके पीछे रची गई साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए साथ ही आप विधायक पर दिल्ली पुलिस को समुचित कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ आप के राज्यसभा सांसद ने एक ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह पर यह आरोप लगाया है कि भाजपा ने अपने मंत्रियों को हर विधानसभा में पैसा बांटने की जिम्मेदारी दी है।ट्वीट करते हुए संजय सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे एक ज्वेलरी शॉप के बाहर आप विधायक के साथ काफी संख्या में लोग खड़े होकर लोग गिरिराज सिंह को गाली दे रहे हैं और पैसे बांटने का आरोप लगा रहे हैं



Suggested News