हमेशा विवादों के घेरे में रही आप सांसद स्वाति मालीवाल, पिता पर लगा चुकी हैं यौन उत्पीड़न का आरोप

हमेशा विवादों के घेरे में रही आप सांसद स्वाति मालीवाल, पिता

N4N DESK : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल का पीए बिभव कुमार गिरफ्तार हो गया है। हालाँकि सांसद से मारपीट को लेकर अभी भी सवाल उठाये जा रहे हैं। सवाल यह भी उठाया जा रहा है की आखिर 13 मई को स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आवास किस वजह से गयी थी। घटना की एफआईआर उन्होंने तीन बाद क्यों दर्ज कराई।

हालाँकि इस सवालों के बीच बताया जा रहा है की स्वाति मालीवाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। सांसद अपने पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है। दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष चुने जाने के बाद स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर यौन और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि वो और उनकी मां बहुत दर्द से गुजरी हैं। वहीँ मालीवाल की तरफ से 19 जनवरी 2023 को यह भी आरोप लगाया गया था की उनके साथ दिल्ली एम्स के बाहर कथित रूप से छेड़छाड़ की घटना हुई थी। आरोपियों ने सड़क पर मालीवाल का हाथ पकड़ कर 10-20 मीटर घसीटा था। 

जबकि स्वाति मालीवाल पर आपराधिक मामला भी दर्ज कराया गया था। आरोप यह लगाया गया था की डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष रहते स्वाति मालीवाल पर महिला अधिकार निकाय में विभिन्न पदों पर आप से जुड़े लोगों को नियुक्त करने के लिए अपने आधिकारिक पद का कथित तौर पर दुरुपयोग किया था।