बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैबिनेट के फैसले पर आप पार्टी ने किया विरोध, कहा-इस कानून को लागू करने से पहले सरकार करे यह काम

कैबिनेट के फैसले पर आप पार्टी ने किया विरोध, कहा-इस कानून को लागू करने से पहले सरकार करे यह काम

RANCHI : आज हेमंत सरकार की कैबिनेट की बैठक में कोरोना को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। कैबिनेट में मास्क नहीं लगाने पर एक लाख रुपये जुर्माना और 2 साल कैद का कानून बनाए जाने की मंजूरी दी गई। 

इधर कैबिनेट के इस फैसले पर झारखंड आम आदमी पार्टी की ओर से सवाल उठाते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग की गई है। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा है कि इस तरह का तुगलकी फरमान सरकार के दीवालियापन को दिखाता है। सरकार पहले हर व्यक्ति, हर घर तक मास्क और सैनिटाईजर उपलब्ध कराये फिर इस तरह के किसी फैसले के बारे में सोचे। 

उन्होंने कहा है कि अपनी कमियों को छुपाने के लिये वर्तमान सरकार इस तरह के जनविरोधी फैसले ले रही है। मास्क नहीं लगाने पर 2 साल जेल, एक लाख रु. जुर्माने का झारखंड सरकार का निर्णय काफि हास्यास्पद है। इस तरह के हास्यापद फैसले से ना तो जबरन नियमों का पालन कराया जा सकता है और ना इस से समस्याओं का समाधान हो सकता है। 

चौधरी ने कहा है कि झारखंड विरोधी मानसिकता के अफसर जनता को लूटने के लिए ऐसी मनमर्जी थोप रहे हैं। एक कल्याणकारी राज्य में सरकार का काम है लोगों को जागरूक करना, इलाज और रोजी-रोटी का इंतजाम करने के साथ अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, ना कि उनका शोषण करना।

सरकार व्यवहारिक तरीके से जनता से लॉकडाउन और नियमों का पालन कराये। ऐसे जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस ले।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News