बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में आपसी विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति जख्मी, जाँच में जुटी पुलिस

खगड़िया में आपसी विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति जख्मी, जाँच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : जिले के गोगरी में सोमवार को जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को गाली मार कर घायल कर दिया। घटना जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी का है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह उसरी बहियार में एक शख्स की गोली मार दी। 

घटना भूमि विवाद से संबंधित है। वहीं गंभीर स्थति में घायल सुनील कुमार सुमन को गोगरी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गोगरी थानाध्यक्ष शरत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है।

वहीं इस गोलीबारी की घटना में घायल खाद दुकानदार सुनील कुमार सुमन के भतीजे हिटलर यादव ने गोगरी थाना में आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराया है। बहरहाल पुलिस कांड संख्या 406/20 दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News