बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्य में 24 घंटे चल रही हैं गोलियां, अब गोपालगंज में आपसी विवाद में दो लोगों को मारी गोली

राज्य में 24 घंटे चल रही हैं गोलियां, अब गोपालगंज में आपसी विवाद में दो लोगों को मारी गोली

गोपालगंज। बिहार में गोलियों का शोर कम होता नजर नहीं आ रहा है। दिन भर राज्य के किसी न किसी इलाके में गोलीबारी की घटनाएं हो रही है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद में दवा दुकानदार समेत दो लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला  नगर थाने के दरगाह मोहल्ले का बताया गया है। जहां घरेलु विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया जो कि गोलीबारी तक पहुंच गई। जिसमें दवा दुकानदार और एक अन्य व्यक्ति को गोली मार दी गई। वहीं घटना के बाद अपनी कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 19 लोगों को नामजद किया है। जिसमें 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक पक्ष से 7 और दूसरे पक्ष से 2 लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से गोलियों के खोखे भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है

आसानी से उपलब्ध हैं बंदूकें

जिस तरह के बिहार में हत्या की वारदातों में रिवाल्वर और पिस्टल का प्रयोग किया जा रहा है, वह बेहद चिंता का विषय है। न सिर्फ शातिर अपराधियों, बल्कि समाज में सभ्य नजरआने वालो और कानून की नजर में बेदाग लोगों के पास भी पिस्टल आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है। हाल के कुछ दिनों में होनेवाली लगभग तमाम झड़पों में गोली चलने की बात सामने आई है, जो कही न कहीं पुलिस की कमजोरी को दर्शाती है। 




Suggested News