बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आशिकी पड़ गई भारी : प्रेमी के साथ अपनी ही शादी के गहने लेकर भागने की थी तैयारी, परिजनों ने पकड़ लिया, फिर जो हुआ

आशिकी पड़ गई भारी : प्रेमी के साथ अपनी ही शादी के गहने लेकर भागने की थी तैयारी, परिजनों ने पकड़ लिया, फिर जो हुआ

NAWADA : नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के कहरिया गांव का है। यहां रामवृक्ष पासवान के पुत्र पर उसी गांव के एक व्‍यक्ति ने गहने चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

बताया जाता है कि पुलिस में आवेदन देने वाले व्‍‍यक्ति की नतनी का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से रामवृक्ष के पुत्र से चल रहा था। लेकिन बिरादरी अलग होने के कारण स्‍वजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन न तो लड़का और न ही लड़की पीछे हटने को तैयार थे। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी करने का प्‍लान तैयार कर लिया। तय प्‍लान के अनुसार रविवार शाम उन्‍हें भागना था। आरोप है कि इसके बाद लड़की ने अपने घर के कुछ गहने चुरा लिए और उसे अपने प्रेमी को दे दिया। लेकिन ऐन वक्‍त पर इसका पता लड़की के स्‍वजनों को लग गया। घर में गहने नहीं देखकर जब लड़की से पूछताछ की गई तो उसने सबकुछ बता दिया। 

भागने और गहने चुराने की बात सुनते ही लड़की के परिवार वाले आगबबूला हो गए। इसके बाद रामवृक्ष के परिवार से लड़की के परिवार की जमकर मारपीट हो गई। स्थिति बेकाबू होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। त्‍वरित कार्रवाई करते हुए पुलिसपहुंची। दोनों पक्षों को शांत करा थाने आने को कहा। थाने पहुंचकर लड़की के नाना ने पूरी जानकारी दी। आवेदन देकर गहने चोरी का आरोप लगाया। हालांकि रामवृक्ष के परिवारवालों ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News