बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय गृह मंत्रालय से छौड़ादानों थानाध्यक्ष को मिला आसूचना कुशलता पदक, एसपी ने किया पदक देकर किया सम्मानित

केन्द्रीय गृह मंत्रालय से छौड़ादानों थानाध्यक्ष को मिला आसूचना कुशलता पदक, एसपी ने किया पदक देकर किया सम्मानित

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानों थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को असाधारण आसूचना कुशलता पदक देकर एसपी नवीन चन्द्र झा द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें प्रदान किया है। जिसे शुक्रवार को छौड़ादानों थानाध्यक्ष ने पटना स्थित डीजीपी कार्यालय से प्राप्त किया था। छपरा जिला के पारस थाना में रहते वर्ष 2019 में  थानेदार द्वारा चौकीदार हत्या कांड सहित गोलीमार कर कर एक करोड़ की लूट के आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया गया था।वही सिवान जिला में कार्यरत रहते हुए सूचना संकलन कर एके47 व करबाईन भी बरामद किया गया था।

एसपी नवीन चंद्र झा शनिवार को छौड़ादानो थाना अध्यक्ष को पदक देकर सम्मानित किया गया। वही उज्वल भविष्य की कामना किया गया। बताया जाता है कि छपरा जिला में 2018 में मनोज कुमार सिंह द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य के लिए पदक दिया गया है। छपरा के परसा बाजार में चौकीदार की गोली मारकर हत्या के अलावे गरखा थाना क्षेत्र से एक करोड़ रुपए लूट मामले में दारोगा मनोज कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर यूपी के मथुरा से बदमाशों को गिरफ्तार किया था। 

इस दौरान उन्होंने बदमाशों के संबंध में सटीक व त्वरित जानकारी जुटाई थी। जिसके लिए 2019 में उनका नाम प्रस्तावित कर पदक के लिए भेजा गया था। इसके आधार पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें असाधारण आसूचना कुशलता पदक से सम्मानित किया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News