बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब आधे दर पर दो पहिया वाहनों के मनपसंद नंबर मिलेंगे, क्यों हुआ आधार शुल्क कम... जानिए पूरा मामला....

अब आधे दर पर दो पहिया वाहनों के मनपसंद नंबर मिलेंगे, क्यों हुआ आधार शुल्क कम... जानिए पूरा मामला....

डेस्क... दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए मनपसंद या फैंसी नंबर का समान शुल्क होने के कारण लोग अधिक दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। इससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा था। अब परिवहन विभाग ने इसमें राहत देते हुए दोपहिया वाहनों को भी आधे दाम पर मिलेगा मनपसंद नंबर। ये दोपहिया वाहनों में मनपसंद नंबर लगवाने का शौक रखने वाले के लिए राहत भरी खबर है। 

परिवहन विभाग ने दुपहिया वाहनों में मनपसंद नंबर लगवाने की दर में भारी कमी की है। दर आधी या उससे भी कम कर दी गई है। विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार 101, 112, 1234 आदि नंबरों के लिए आधार शुल्क में ₹20000 तक की कमी की गई है। पहले इन नंबरों के लिए गैर परिवहन वाहन हेतु ₹35000 लग रहे थे। इसका शुल्क अब मात्र 15000 कर दिया गया है।

वहीं 121, 123, 151 आदि नंबर 16 हजार के बदले मात्र 10000 में ही मिलेंगे। इसके अलावा कोई अन्य निबंधन संख्या जिसे चालू शरीर में लेने पर 10000 के बदले 5000 देना होगा।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि गाड़ियों का नंबर लेने के लिए कई लोग अपनी जन्मतिथि, शादी की सालगिरह, ज्योतिष और नंबर और धार्मिक आधार पर नंबर लेना पसंद करते हैं, जबकि कई किसी खास को शुभ मानते हुए नंबर लेना चाहते हैं। लोगों के बीच मनपसंद व फैंसी नंबर के दिलचस्पी को देखते हुए विभाग ने आधार शुल्क में कमी की है। इसके अलावा मनपसंद नंबर लेने की प्रक्रिया भी भागने सरल कर दी है। लोग घर बैठे ही ऑनलाइन फैंसी मनपसंद नंबर की बुकिंग करा सकते हैं। डीटीओ कार्यालय में भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है फैंसी नंबर या मनपसंद नंबर लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एक ही नंबर के लिए अगर एक से अधिक दावेदार होंगे तो बोली लगेगी और अधिकतम बोली लगाने वाले को फ्री नंबर दिया जाएगा। 

बीते समय महीने में पूरे बिहार में बमुश्किल 1000 लोगों ने ही मनपसंद या फैंसी नंबर लिए इनमें भी केवल पटना में ही 487 लोगों ने मनपसंद या फैंसी नंबर लिए। अधिक से अधिक लोगों मनपसंद नंबर लें और सरकार के राजस्व में वृद्धि हो इसी सोच के साथ विभाग ने आधार शुल्क में कमी की है । 

Suggested News