बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : आरा में राजद नेता पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

अभी-अभी : आरा में राजद नेता पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

ARA : अभी-अभी आरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो युवकों पर तेजाब से हमला हुआ  है। दोनो युवकों में एक युवा राजद का नेता बताया जा रहा है। घटना में बुरी तरह से झुलसे दोनो युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना से संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित अहिरा बाबा इलाके में 8 की संख्या में आए बदमाशों ने युवा राजद नेता पर तेजाब से हमला कर दिया। इस घटना में नेता समेत उसके साथ रहे एक युवक बुरी तरह से झुलस गये है। 

घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल दोनो का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

के.के सिंह की रिपोर्ट

Suggested News