बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

काबिलियत या दुस्साहस : दारोगा के घर में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों के गहने और नगदी लेकर हुए चंपत

काबिलियत या दुस्साहस : दारोगा के घर में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों के गहने और नगदी लेकर हुए चंपत

MOTIHARI : चोर अब आम आदमी और वर्दीवालों में कोई फर्क नहीं करते हैं। उनके लिए यह मायने नहीं रखता है कि वह चोरी करने के लिए जिस घर में घूसे हैं, वह किसका है। बस चोरी करना है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि मोतिहारी जिले में चोरों ने ऐसा ही कारनामा किया है। यहां चोरों ने एक दारोगा के घर में लाखों रुपए के गहने और नगदी की चोरी कर ली है। इसके साथ ही चोरों ने एक व्यवसायी के घर को भी निशाना बनाया है। एक रात में चोरी की दो बड़ी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला चकिया थाना क्षेत्र के बताया जा रहा है। जहां तरनीया गांव में एक साथ दो चोरी की घटना हुई है। जिसमें  समस्तीपुर में थाना में पोस्टेड  दरोगा रूपलाल बैठा के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। बताया गया कि दारोगा उस समय समस्तीपुर में थे। जबकि उनके गांववाले घर पर भाई और उनका परिवार मौजूद था। इसी दौरान पूरा परिवार एक ही कमरे में सोया हुआ था। रात लगभग डेढ़ बजे सात से आठ लोग घर में आए और परिवार के सभी सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद घर के सभी कमरों का ताला तोड़कर चोरी की। इस दौरान चोरों ने लगभग 9 लाख के गहने और ज्वेलरी की चोरी की है। 

वहीं दारोगा के घर से लाखों की चोरी के बाद चोर बगल के दूसरे घर में घूस गए। जो कि खूशबू बेकरी चलाने का था। उस घर में भी चोरों ने लाखों की चोरी की है। दो घरों में एक रार में हुए चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों परिवारों में डर का माहौल है।  महिलाओ का रो रो कर बुरा है। इसके पूर्व भी जिला के भिन्न भिन्न थाना क्षेत्र में आये दिन हो रहे चोरी की घटना से आमलोग परेशान है।वहीं सूचना मिलते ही चकिया पुलिस पहुचकर जांच में जुटी। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।


Suggested News