बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फरार IPS आदित्य ने शराब माफियाओं को संरक्षण देकर बनाई अकूत संपत्ति! ससुराल वालों के नाम पर भी छुपाई

फरार IPS आदित्य ने शराब माफियाओं को संरक्षण देकर बनाई अकूत संपत्ति! ससुराल वालों के नाम पर भी छुपाई

पटना. फरार चल रहे आईपीएस आदित्य कुमार आय से अधिक संपत्ति मामले में बुरी तरह फंस गये हैं। एसवीयू ने उनके ठिकाने से कई अहम कागजात बरामद किये हैं, जिसमें अवैध तरीके से लेनदेन के साथ ससुराल के कुछ लोगों और अन्य परिजनों के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने से जुड़े प्रमाण है। बताया जा रहा है कि उन्होंने शराब माफियाओं को संरक्षण देकर अकूत संपत्ति बनाई और इन संपत्ति को ससुराल वालों और अन्य परिजनों के नाम पर छुपाई।

आदित्य कुमार जांच एजेंसी द्वारा बार-बार बुलाने पर भी हाजिर नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया। इसके बाद से वे लगातार फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य को आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी का अंदेशा था, इसलिए उन्होंने ज्वेलरी, कैश आदि पहले ही ठिकाने लगा दिया। जो 20 लाख रुपये बरामद हुए हैं, इसका जिक्र वे अपनी संपत्ति के ब्योरे में कर चुके हैं।

आईपीएस आदित्य पर गया में एसपी रहने के दौरान शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शराब माफिया को संरक्षण को देकर उन्होंने अपनी काली कमाई छिपाने के लिए इन्होंने परिजनों के खातों का भी इस्तेमाल किया। उन खातों में पैसे भी जमा कराये गये। जिन परिजनों के खातों में पैसे का बड़ा लेनदेन सामने आया है, उनकी कमाई की जांच भी एसवीयू करेगी। यह देखा जाएगा कि परिजनों के पास मौजूद राशि उनकी वास्तविक आय के अनुरूप है या नहीं है।

Suggested News