बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुरु पूर्णिमा पर हादसाः गंगा स्नान करने गए दंपति की डूबने से मौत, घाट पर मचा हड़कंप, गोताखोर और NDRF शव की खोज में जुटे

गुरु पूर्णिमा पर हादसाः गंगा स्नान करने गए दंपति की डूबने से मौत, घाट पर मचा हड़कंप, गोताखोर और NDRF शव की खोज में जुटे

PATNA: इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां शनिवार की सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के दौरान दंपति गंगा में डूब गए। घटना पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट की बताई जा रही है। घटना के बारे में जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला वैसे ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

दंपति के डूबने की खबर आग की तरह गंगा घाट पर फैल गई। आनन-फानन में इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद NDRF और गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन में जुटी है। मनेर थानेदार ने इस हादसे की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गुरु पूर्णिमा को लेकर मनेर के शेरपुर घाट पर गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी थी। इसी क्रम में एक दंपति गंगा में स्नान करने के लिए उतरे और गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास के गंगा स्नान करने पहुंचे लोग कुछ समझ पाते इस बीच दोनों पति-पत्नी गहरे पानी में चले गए। उन दोनों को पानी में डूबता देख आसपास के लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि सभी कोशिशें बेकार रही क्योंकि पानी काफी गहरा था और धार भी काफी तेज थी।


आनन-फानन में इसकी सूचना मनेर थाने को दी गई। मनेर थाने ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जानकारी एनडीआरएफ टीम को दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे एनडीआरएफ की टीम ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की तलाश जारी थी। डूबने वाले पति-पत्नी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज गुरु पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए घाटों पर काफी भीड़ लगी थी। लोगों ने बताया कि जब तक शव को गंगा से निकाला नहीं जा सकता निकाला नही जाता तब तक पहचान संभव नहीं है।

Suggested News