बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में हादसों ने नाम रहा संडे, अलग अलग घटनाओं में आठ लोगों की हुई मौत

नवादा में हादसों ने नाम रहा संडे, अलग अलग घटनाओं में आठ लोगों की हुई मौत

NAWADA : जिले में रविवार का दिन लोगों के लिए मनहूस साबित हुआ। अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। सबसे अधिक सड़क दुर्घटना में मौतें हुईं। पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को काल ने लील लिया। वहीं आहर में डूबने से एक, वज्रपात से एक की जान गई। जबकि एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इसके अलावा तेज रफ्तार के कारण आठ व्यक्ति जख्मी हुए।

पहली घटना में बाप बेटा की मौत

जहां नारदीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि पत्नी और पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे चिंताजनक हालात में पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के मटुक बीघा गांव निवासी अशोक यादव एवं 8 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार के रूप में किया गया है। वहीं घायल पत्नी का नाम बबीता देवी एवं पुत्री सोनाली कुमारी बताया गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने दरियापुर गांव के पास सड़क को जामकर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। घटना व जाम की सूचना पर पहुंची नारदीगंज पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त कराया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि हिसुआ थाना क्षेत्र के मटुक बीघा गांव निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी और पुत्र व पुत्री के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर राजगीर स्नान करने के लिए गए थे। राजगीर से स्नान कर लौटने के दौरान दरियापुर गांव के समीप अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि पत्नी और पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

दूसरी घटना 5 वर्षीय बालक की मौत

अकबरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बीघा के निकट मां के साथ मार्केटिंग करने जा रहे संतोष चौधरी का 5 वर्षीय पुत्र सनी चौधरी को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद चिंताजनक हालत में नवादा से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया था। उसी दौरान इलाज के क्रम में बालक की मौत हो गई। 

तीसरी घटना 55 वर्षीय अधेड़ की मौत

वही अकबरपुर थाना क्षेत्र के बाकसांड गांव के निकट तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रयाग फतेहपुर गांव के निवासी किसान 55 वर्षीय उपेंद्र प्रसाद की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है की किसान उपेन्द्र प्रसाद दुकान खोलने के लिए मार्केट जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई है।

चौथी घटना 25 वर्षीय महिला की मौत

इधर रजौली  बाजार में मैजिक वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के राजा बीघा निवासी पिंटू मांझी की 25 वर्षीय पत्नी गंगी देवी के रूप में किया गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ साइकिल पर बैठकर रजौली बाजार आई थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

आहार में डूबने से अधेड़ की मौत

अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव गांव में आहार में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि फागुनी चौधरी 3 दिनों से लापता था। परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे।गांव के आहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव तैर रहा है। 

आकाशीय बिजली से एक की मौत

 नारदीगंज थाना क्षेत्र के  बेलदारी गांव में वज्रपात से चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई है। वही उसकी मां जख्मी हो गई। मृतका रामाश्रय चौहान की 22 वर्षीया बेटी पुनिया देवी बताई गई है। मां 45 वर्षीया शीला देवी जख्मी है। बताया जाता है कि मृतक अपने बच्चे को छत के ऊपर कमरे में सुलाकर नीचे में काम कर रही थी। अचानक आकाशीय बिजली चमकने की आवाज सुनकर मृतक पुनिया देवी अपनी मां के साथ छत पर पहुंची। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने के पुनिया देवी के घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं मां शीला देवी गंभीर रूप से जख्मी गई। 

पेड़ में लटका मिला युवक की शव

अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक पेड़ पर फांसी लगाकर उसने अपनी जान दे दी। मृतक शुभम कुमार उसी गांव के विनोद सिंह का पुत्र था। पेड़ से लटकते शव को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। लोग इस घटना से हतप्रभ रह गए। गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को शुभम ने अपने ससुराल हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआ बाजार स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में पत्नी मौसमी कुमारी व सास संगीता देवी की हत्या करने का आरोप था। तब उसपर हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। वही रजौली, अकबरपुर, नारदीगंज किस सभी पुलिसकर्मी के द्वारा सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिए हैं। सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News