बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था

नवादा में पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था

नवादा. जिले के कौआकोल थाना की पुलिस को एक आरोपी ने गच्चा दे दिया। पुलिस की अभिरक्षा से वह फरार हो गया। यह तब हुआ जब पुलिस आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए जा रही थी। रास्ते में ही बंदी हथकड़ी खोलकर वाहन से कूद गया। इस दौरान उसकी अभिरक्षा में तैनात पुलिस वाले जब तक समझ पाते चब तक वह काफी दूर निकल चुका था।

इस घटना को पुलिस की बड़ी लापरवाही के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि उसकी पुन: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कुछ माह पूर्व ही इसी प्रकार का मामला इसी थाने में हुआ था। जब शराब के साथ गिरफ्तार एक महिला थाने से ही फरार हो गई थी। तब कुछ घंटे बाद ही उसकी गिरफ्तारी हो गई थी।

बताया जाता है कि कौआकोल थाना कांड संख्या-142/21 के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार पिता-राजकुमार महतो को पुलिस ने शनिवार को उसके गांव रुस्तमपुर से गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया था। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पुलिस निगरानी में सरकारी वाहन से रविवार को न्यायिक हिरासत के लिए नवादा ले जाया जा रहा था। रास्ते में मौका पाकर अभियुक्त किसी तरह हथकड़ी खोलकर वाहन से कूदकर फरार हो गया। सितुआ मोड़ से गुलनी के बीच में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ। इस घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।

Suggested News