बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

17 करोड़ रुपये जालसाजी के मामले में पटना से आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस की मदद से अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने धर दबोचा

17 करोड़ रुपये जालसाजी के मामले में पटना से आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस की मदद से अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने धर दबोचा

पटना. अरूणाचल प्रदेश की पुलिस ने 17 करोड़ रुपये के जालसाज मामले में आरोपी को रूपसपुर पुलिस की सहयोग से धर-दबोचा है। गिरफ्तार जालसाज चौधरी ब्रज किशोर है, जो मूलरूप से नालंदा जिला का रहने वाला है। जालसाज नाम बदलकर राजा बाजार में रह रहा था। बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जालसाज खगौल रोड में अपनी कार की सर्विस करा रहा है। सूचना के आलोक में अरूणाचल प्रदेश की पुलिस ने रूपसपुर पुलिस की मदद से कार के शोरूम में छापेमारी कर चौधरी ब्रज किशोर कुमार को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में अरूणाचल प्रदेश के दरोगा अरूण कुमार पांडे ने बताया कि इटानगर के बंदरदेवा थाना में इसके खिलाफ जालसाजी करने का मामला दर्ज है। इसके द्वारा फर्जी ढंग से नन बैंकिंग की कंपनी खोलकर लगभग पांच हजार से अधिक लोगों का रुपये लेकर फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से पुलिस ने जाल बिछा रखा था। आज सूचना मिला कि अभियुक्त चौधरी ब्रज किशोर कुमार रूपसपुर के गोला रोड में घूम रहा है।

 पुलिस ने अभियुक्त के मोबाइल फोन के लॉकेशन के आधार खगौल रोड में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। रूपसपुर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार जालसाज को अरूणाचल प्रदेश की पुलिस के हवाले कर दिया है।

Suggested News