बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मसौढ़ी दंगे में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार, 81 नामजद

मसौढ़ी दंगे में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार, 81 नामजद

मसौढ़ी: बीते 28 अगस्त को मसौढ़ी के रहमतगंज मुहल्ले में दो गुटों में झड़प हुई थी जिसमें गोलीबारी भी हुई थी. इस वारदात के बाद गोलीबारी के अभियुक्त को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है. गिरफ्तार युवक दही भट्टा का रहने वाला है जो घटना के दिन हुई गोलीबारी में शामिल था। इसके ऊपर दंगा भड़काने के आरोप थे।

इस मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई थी। लेकिन अब पूरे मामले पर से पर्दा उठ चुका है। यह दो गुटों के बीच हुई झड़प थी, जो आपसी मतभेद और वर्चस्व को लेकर हुआ था। झड़प उग्र रूप ले लिया और गोलीबारी शुरू हो गयी जिसमें एक युवक को गोली भी लगी थी। घटना के बाद भड़के दंगे ने मसौढ़ी को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया था। 

सूचना पर पटना के डीएम और एसपी भी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मसौढ़ी पहुंचे थे। जिसके बाद उपद्रवियों पर काबू पाया जा सका। दिन भर हुए इस उपद्रव में दो पुलिसकर्मी समेत 6 लोग जख्मी हुए थे। डीएसपी मसौढ़ी सोनू कुमार राय ने बताया कि आरोपी ने अपना आरोप स्वीकार किया। इसने घटना के दिन दंगा फैलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Suggested News