बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अयोध्या ज्ञान कोष का मानद सलाहकार बनाये गए आचार्य किशोर कुणाल, पढ़िए पूरी खबर

अयोध्या ज्ञान कोष का मानद सलाहकार बनाये गए आचार्य किशोर कुणाल, पढ़िए पूरी खबर

PATNA : महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल को अयोध्या ज्ञान कोष का मानद सलाहकार बनाया गया है। अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए ज्ञान कोष की स्थापना की गई है। अयोध्या ज्ञान कोष में देश के कुछ गिने-चुने गणमान्य लोगों को रखा है जो अयोध्या की पौराणिक, ऐतिहासिक विरासत और वर्तमान की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समन्वित विकास का खाका तैयार करने में मार्गदर्शन कर सकें। पांच-छह लोगों का यह परामर्शदात्री समूह अयोध्या विकास प्राधिकरण को समय-समय पर अपने बहुमूल्य सुझाव देगा। 

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने पत्र द्वारा आचार्य किशोर कुणाल को उनकी नियुक्ति की सूचना दी है। आचार्य किशोर कुणाल आईपीएस अधिकारी के रूप में तत्कालीन प्रधानमंत्री वी पी सिंह और चन्द्रेशखर के कार्यकाल में पीएमओ में अयोध्या सेल के ओएसडी रह चुके हैं।  इतिहास के जानकार के रूप में राम जन्मभूमि की अदालती लड़ाई में तथ्यों को जुटाने में इनकी महती भूमिका रही। 

सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के दौरान आचार्य किशोर कुणाल के बनाए नक्शे को ही मान्यता मिली। ऐतिहासिक साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर तैयार किए गए आचार्य किशोर कुणाल के नक्शे में विवादित स्थल के बीचो-बीच रामलला का जन्मस्थान दर्शाया गया था।


Suggested News