बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फीकी रही फ़िल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के कलाकारों की एक्टिंग

फीकी रही फ़िल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के कलाकारों की एक्टिंग

निर्देशक प्रशांत सिंह के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘जबरिया जोड़ी’ ने  बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। यह फ़िल्म ‘पकड़वा विवाह’ पर आधारित है। इस फ़िल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में नज़र आए हैं। 

 

यह कहानी पटना की है जिसमें हुकुम सिंह (जावेद जाफ़री) नाम का बाहुबली ‘जबरिया जोड़ी’ माफिया चलाता है और उसके अनुसार यह समाज सेवा है। इसी धंधे में ना चाहते हुए भी उसके बेटा अभय सिंह (सिद्धार्थ मल्होत्रा) को जबरदस्ती लाया जाता है। जिसमें वह अच्छे घरों के लड़कों को अगवाह कर उन लड़कियों के साथ शादी के बंधन में बांधता है जिनका विवाह दहेज के कारण नहीं हो पाया। ऐसे में उसकी मुलाकात बबली यादव (परिणीति चोपड़ा) से होती है। इसके बाद पूरी फ़िल्म की कहानी उनकी लव स्टोरी और पकड़वा विवाह के इर्द-गिर्द ही घूमती है। 

 

इस फ़िल्म में कॉमेडी कमाल की है, परंतु जावेद जाफ़री समेत कई अन्य को-स्टार्स की एक्टिंग में ज़्यादा मज़ा नहीं आया। इस फ़िल्म की कहानी तो मज़बूत थी, परंतु कलाकार उसे सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाए।

 

इस फ़िल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के अलावा संजय मिश्रा और नीरज सूद भी अहम भूमिका में हैं। इस फ़िल्म को आईएमडीबी द्वारा 5 में से 2 रेटिंग मिली हैं।   

Suggested News