बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले राजद विधायको के खिलाफ एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का सदस्य होने से किया इंकार

मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले राजद विधायको के खिलाफ एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का सदस्य होने से किया इंकार

PATNA पार्टी लाइन से परे हट कर मानव शृंखला में भाग लेने की बात करनेवाले राजद नेताओं को लेकर पार्टी की ओर से बड़ी बात कही गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि पार्टी लाइन से परे हट कर मानव शृंखला में भाग लेने की बात करनेवाले दोनों विधायक फराज फातिमी और महेश्वर यादव आरजेडी के सदस्य ही नहीं हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी लाइन से परे हट कर मानव शृंखला में भागदारी की बात करनेवाले दोनों विधायक फराज फातिमी और महेश्वर यादव आरजेडी के सदस्य ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जगदानंद मानव श्रृंखला में शामिल होने की बात करने वाले महेश्वर यादव एक-दो नहीं, बल्कि चार साल से पार्टी के सदस्य नहीं हैं. वहीं, फराज फातिमी भी पार्टी के सदस्य नहीं हैं।हालांकि, पार्टी के विधान पार्षद संजय सिंह के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जतायी। 

जगदानंद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को पहले ही अवगत करा दिया है कि पार्टी मानव शृंखला के खिलाफ है। इसमें भागीदारी की बात असंभव है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी नेता और कर्मचारी मानव शृंखला के दिन एनआरसी और सीएए के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए जगह-जगह आम जनता से संवाद करेंगे।

बता दें आरजेडी विधायक फराज फातिमी, महेश्वर यादव और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि वे मानव शृंखला में भागीदारी करेंगे। इतना ही नहीं एमएलसी संजय सिंह ने तो तेजस्वी यादव से भी इस मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की है। 

Suggested News