बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक्शन में आए नीतिन नवीन, अधिकारियों को चेतावनी - सड़कों के निर्माण में लेटलतीफी और लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

एक्शन में आए नीतिन नवीन, अधिकारियों को चेतावनी - सड़कों के निर्माण में लेटलतीफी और लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

 पटना। पथनिर्माण मंत्री सम्भालने के बाद नीतिन नवीन ने पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। जिसमें उन्होंने साफ जाहिर कर दिया कि बिहार में सड़कों के निर्माण में वह किसी प्रकार लेटलतीफी और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य पथ विकास निगम की योजनाओं की समीक्षा की गई है। जिसमें  बिहार में कई ऐसी सड़कें हैं जिनके काम को पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था। पहली बार बिहार के कैबिनेट में शामिल हुए बांकीपुर से विधायक नीतिन नवीन ने कहा कि सभी एजन्सी मशीन, मानव बल बढ़ायें। किसी भी स्थिति में पेंडिंग कार्य को मानसून से पहले पूरा करें।

हर दिन काम की मॉनिटरिंग को बताया जरुरी

पथ निर्माण मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को  कहा कि निगम स्तर से प्रतिदिन हर योजना के काम की प्रगति की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाय। इसके साथ ही बिहार रोड मास्टर प्लान के तहत 20 वर्षीय कार्य योजना बनाई जाय। वहीं कार्यालय में काम करने की संस्कृति को लेकर उन्होंने साफ कहा कि कि अभियंता फिल्ड विजिट पर ध्यान दें। मुख्यालय से संबंधित वरीय अभियंता सप्ताह में कम से कम दो बार परियोजना का निरीक्षण सुनिश्चित करें, साथ ही सभी अभियंता समयसीमा का पालन करें।

इन सड़कों जल्द पूरा करने को कहा

पथ निर्माण मंत्री ने राज्य में  निर्माणाधीन उच्च पथों यथा बिहिया जगदीशपुर पीरो बिहटा, अमरपुर अकबरनगर घोंघा पंजवारा, उदकिशनगंज भटगवा, कदिरगंज खैरा सभी पथों को आगामी मानसून के पहले पूर्ण करने के लिए कहा है। साथ ही स्टेशन-दीघा रोटरी मार्ग को होली से पहले पूरा करने के लिए कहा गया है। गया राजगीर बिहारशरीफ्फ NH-82 को हर हालत में इस साल के अंत तक पूरा करें। इसके साथ ही कच्ची दरगाह बिदपुर पुल की बाधाओं को हल कर 2022  के अंत तक पूर्ण किया जाए।



Suggested News