बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पुलिस ने बढ़ाई परेशानी, घर पर चिपकाया इश्तेहार, अब देनी पड़ेगी हाजिरी!

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पुलिस ने बढ़ाई परेशानी, घर पर चिपकाया इश्तेहार, अब देनी पड़ेगी हाजिरी!

PATNA : भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की परेशानी बढ़ गई है। जहां कुछ दिन पहले भभुआ में उनके कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ ने मुश्किलें बढ़ाई थी, वहीं अब एक साल पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने पर पटना पुलिस ने उनके घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अभिनेत्री की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

बाहुबली मुन्ना शुक्ला के पारिवारिक कार्यक्रम में हुई थी शामिल

पूरा मामला वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर साल 2021 में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा है।भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नवंबर 2021 में पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायकमुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।

इस मामले में अन्य सभी ने बेल ले ली, लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली। इसी के बाद गुरुवार को पुलिस उनके पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंची। बताया जाता है किवक्त रहते एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो अभिनेत्री की मुश्किल बढ़ सकती है।


Suggested News