बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक्ट्रेस ने भोजपुरी गायक पर लगाए गंभीर आरोप, महिला आयोग से लगाई गुहार, जांच शुरू

एक्ट्रेस ने भोजपुरी गायक पर लगाए गंभीर आरोप, महिला आयोग से लगाई गुहार, जांच शुरू

PATNA: भोजपुरी कलाकार आए दिन किसी ना किसी विवादों से घेरे रहते हैं। ताजा मामला एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा है। जहां भोजपुरी एक्ट्रेस छोटी कुमारी उर्फ किरण सिंह ने एक भोजपुरी गायक पर गंभीर आरोप लगाए है। भोजपुरी कलाकार ने गायक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाने का आरोप लगाया है। 

दरअसल, पूरा मामला राजधानी पटना का है। जहां महिला थाना में भोजपुरी कलाकार छोटी कुमारी ने 2 साल तक भोजपुरी गायक रौशन रोही पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि दोनों की दोस्ती शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदला और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई। 

वहीं लगभग दो सालों तक भोजपुरी गायक रौशन रोही के परिवार की सहमति से दोनों का मिलना जुलना चलता रहा। बिगत 20 दिनों से अचानक भोजपुरी गायक रौशन रोही ने भोजपुरी कलाकार छोटी कुमारी से दूरियां बना ली है।

पीड़िता की मानें तो कोर्ट में शादी का प्रस्ताव रखने पर भोजपुरी गायक रौशन रोही ने उससे दूरी बना ली है। जिसके बाद पीड़िता ने पटना के महिला आयोग सहित महिला थाने में भोजपुरी गायक रौशन रोही पर यौन शौषण का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। फिलहाल इस मामले में महिला थाना की जांच जारी है।

Suggested News