बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी अपकमिंग फ़िल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का फ़र्स्ट लुक अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने किया शेयर

अपनी अपकमिंग फ़िल्म  ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का फ़र्स्ट लुक अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने किया शेयर

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अपनी मजेदार फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। अच्छी कलाकार के साथ साथ एक वे एक अच्छी इंसान भी हैं।यही कारण है की सोशल मीडिया पर भी उनके ढेर सारे फैन्स हैं।   

आज परिणीति ने सोशल मीडिया पे अपना खतरनाक लुक शेयक किया है। परिणीति चोपड़ा फ़िल्‍म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की शूटिंग कर रही हैं और इस फ़िल्‍म का पहला लुक बुधवार को परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। अपने इस पहले लुक में परिणीति काफी खतरनाक अंदाज में नज़र आ रही हैं। 

 

इस लुक में परिणीति एक बाथटब में बैठी हुई हैं और माथे पर चोट का निशान साफ नजर आ रहा है और उससे खून टपकता नज़र आ रहा है। इस पिक्‍चर को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, “कुछ ऐसा, जो इससे पहले मैंने कभी नहीं किया और यह मेरा अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है।“

 

आपको बता दें कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फ़िल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। इस फ़िल्‍म में अभिनेत्री कृति कुल्‍हारी भी नज़र आएंगी, जो एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखने जा रही हैं। यह फ़िल्‍म इसी नाम से बनी फ़िल्म का हिंदी रीमेक है, जिसे निर्देशक रिभू दासगुप्‍ता ने निर्देशित किया था।

Suggested News