बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को दी सुविधा, पटना, सहरसा एवं दरभंगा से खुलने वाली तीन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को दी सुविधा, पटना, सहरसा एवं दरभंगा से खुलने वाली तीन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

PATNA : यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पटना, सहरसा एवं दरभंगा से खुलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से विभिन्न श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 22353/22354 पटना-बानसवाड़ी-पटना हमसफर एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 अतिरिक्त कोच लगेंगे। यह सुविधा पटना से बानसवाड़ी के लिए 16.06.2022 से 30.06.2022 तक तथा बानसवाड़ी से पटना के लिए 19.06.2022 से 03.07.2022 तक उपलब्ध रहेगी।

 गाड़ी संख्या 02563/02564 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के क्रमशः एक-एक अतिरिक्त कोच लगेंगे। यह सुविधा सहरसा से नई दिल्ली के लिए 12.06.2022 से 30.06.2022 तक तथा नई दिल्ली से सहरसा के लिए  13.06.2022 से 01.07.2022 तक उपलब्ध रहेगी।

 गाड़ी संख्या 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के क्रमशः एक-एक अतिरिक्त कोच लगेंगे। यह सुविधा दरभंगा से नई दिल्ली के लिए 12.06.2022 से 30.06.2022 तक तथा नई दिल्ली से दरभंगा के लिए  13.06.2022 से 01.07.2022 तक उपलब्ध रहेगी।


Suggested News