बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में अपराधियों ने दी पुलिस को चुनौती, कांके रोड में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

रांची में अपराधियों ने दी पुलिस को चुनौती, कांके रोड में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने अधिवक्ता व जमीन कारोबारी रामप्रवेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि शहर के  ृअति व्यस्ततम इलाका कांके रोड स्थित सर्वोदय नगर में रामप्रवेश सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर लहूलुहान कर दिया।  आनन फानन में घायलावस्था में रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रामप्रवेश सिंह एक जमीन कारोबारी थे साथ ही रांची के सिविल कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस भी करते थे। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। रांची पुलिस  मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News