बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़े भाई चिराग पासवान से डरे सांसद प्रिंस राज ने CM NITISH के पास लगाई मदद की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला

बड़े भाई चिराग पासवान से डरे सांसद प्रिंस राज ने CM NITISH के पास लगाई मदद की गुहार, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : कभी अपने बड़े भाई चिराग पासवान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलनेवाले सांसद प्रिंस राज को अब उनसे डर लगने लगा है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद देर रात अपने ट्विट के जरिए दी। जिसमें उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) के छात्र अध्यक्ष सिमंत मृणाल सहित पार्टी के सात आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रिंस का आरोप है चिराग गुट के सिंमत बीती रात पटना के श्री साईं अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने खुद को चिराग पासवान का आदमी बताते हुए नर्सों संग बदसलूकी की। प्रिंस ने यह भी बताया कि इसी अस्पताल में मेरी मां को इलाज के लिए फिलहाल भर्ती कराया गया है। 

हालांकि प्रिंस राज ने सीधे सीधे चिराग पर हमला नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इशारों में चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद मांगी है। ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। 

एक के बाद एक दो ट्विट किए

बीती रात इस पूरे मामले को लेकर प्रिंस राज ने लगभग ढाई बजे सीएम नीतीश को टैग करते हुए एक बाद एक दो ट्विट किए। जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। समस्तीपुर सांसद ने लिखा कि माननीय चिराग़ पासवान के छात्र अध्यक्ष सिमंत मृणाल उर्फ़ प्रिन्स पासवान पिता धनंजय कुमार उर्फ़ मृणाल पासवान और उनके 7-8 साथी द्वारा आज रात तकरीबन 12 बजे शराब के नशे में श्री साई हॉस्पिटल, कंकड़बाग में हंगामा किया। जहां हमारी माता जी का इलाज पिछले दो दिनो से चल रहा है। @NitishKumar।

वहीं दूसरे ट्विट में उन्होंने लिखा कि हमारे अंगरक्षक के द्वारा रोके जाने पर  उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि "हम चिराग़ पासवान के आदमी हैं"। अस्पताल के नर्स के साथ गाली-गलौज किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar  जी से इसमें जाँच की माँग करता हूँ। CCTV footage निकलवाया जाए।

रिश्तों में बढ़ गई है दूरियां

पिछले साल जिस तरह से लोजपा में टूट के बाद जिस तरह से पासवान भाइयों में दूरी बढ़ी है, वह घटती हुई नजर नहीं आ रही है। पार्टी में टूट के बाद चिराग ने प्रिंस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं समय समय पर प्रिंस भी अपने बड़े भाई पर राजनीतिक हमले करते रहे हैं।


Suggested News