बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पश्चिम चंपारण के सूअरों में मिला अफ्रीकन स्वाइन फ्लू, स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल लिया यह बड़ा फैसला

पश्चिम चंपारण के सूअरों में मिला अफ्रीकन स्वाइन फ्लू, स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल लिया यह बड़ा फैसला

BETIA : खबर बेतिया से है जहाँ भारत नेपाल सीमा पर स्थित सिकटा प्रखंड के धांगड टोली के सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टी होने के बाद सरकार और पशुपालन विभाग हरकत में आ गया है। भोपाल लैब से सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के बाद जैसे ही सुअरों में बीमारी की पुष्टी हुई वैसे ही विभाग अलर्ट हो गया है और सरकार के आदेश पर सुअरों को ढूंढ ढूंढ कर मारने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत पटना से पशुपालन विभाग की टीम सिकटा धांगड़ टोली पहुंची। इस दौरान प्रखंड प्रशासन और सिकटा थाना के साथ साथ जिला पशुपालन पदाधिकारी भी मौजूद थे।

पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि अभी 25 सुअरों में इस बीमारी की पुष्टी हुई है । विदित है की यह एक संक्रामक बीमारी है जो दूसरे सुअरों में भी फैल सकता है इसलिए यहाँ के सभी सुअरों को मारने का आदेश है।हालांकि खबर भेजे जाने तक सिर्फ एक सुअर को ही मारा जा सका है जबकि अन्य सुअरों की तलाश की जा रही है।

लोगों में हड़कंप

सूअरों को मारने के लिए जैसे ही टीम धांगड़ टोली पहुंची वैसे ही लोगो की भीड़ जमा हो गई। जहां स्वाइन फ्लू की बात सुनकर हड़कंप जैसी स्थिति उत्पन्न  हो गई।  लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया।


Suggested News