बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

14 साल बाद गिरफ्त में आया मुंबई हमले का मास्टर माइंड, पाकिस्तान ने पहले कहा था कि हो चुकी है उसकी मौत

14 साल बाद गिरफ्त में आया मुंबई हमले का मास्टर माइंड, पाकिस्तान ने पहले कहा था कि हो चुकी है उसकी मौत

DESK : 2008 में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर को आखिरकार पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वही साजिद मीर है, जिसको लेकर कभी पाकिस्तान सरकार ने यह कहा था कि उसकी मौत हो चुकी है। अब न सिर्फ उसे गिरफ्तार किया गया है, बल्कि एक पुराने मामले में  प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के इस आतंकी को 15 साल की सजा सुनाई गई है। साजिद मीर को यह सजा लाहौर की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने सुनाई है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

साजिद मीर एफबीआई की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल है। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने साजिद मीर के ऊपर पांच मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। उसे अमेरिका और भारत दोनों ही करीब एक दशक से खोज रहे हैं। जबकि पाकिस्तान ने हमेशा साजिद मीर की मौजूदगी से इनकार किया है। पाकिस्तानी सरकार ने यहां तक दावा किया था कि उसकी मौत हो चुकी है।


एफबीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साजिद मीर पाकिस्तान में जिंदा है, हिरासत में है और उसे सजा सुनाई गई है। एक पूर्व पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत और अमेरिका को बताया था कि मुंबई हमलों का आरोपी साजिद मीर या तो मर गया है या फिर उसके ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा है। हालांकिपाकिस्तान ने अभी तक मीर की गिरफ्तारी को आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। 

मुंबई हमले का था प्रोजेक्ट मैनेजर 

एफबीआई का दावा है कि मीर ने 2008 और 2009 के बीच डेनमार्क में एक समाचार पत्र और उसके कर्मचारियों के खिलाफ आतंकवादी हमला करने की साजिश रची थी। उसे 2011 में शिकागो की एक अदालत ने आतंकवाद के आरोपों में आरोपित किया था। दिसंबर 2021 में अमेरिकी विदेश विभाग ने साजिद मीर को मुंबई हमले का प्रोजेक्ट मैनेजर बताया था। साथ ही कहा था कि वो पाकिस्तान में स्वतंत्र तरीके से रहता है।


Suggested News