बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

15 साल बाद बहन के बलात्कारी से दो भाइयों ने लिया बदला, शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से काट-काटकर कर दी हत्या

15 साल बाद बहन के बलात्कारी से दो भाइयों ने लिया बदला, शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से काट-काटकर कर दी हत्या

Desk. झारखंड में एक फिल्मी कहानी की तरह घटना सामने आई है। दो भाइयों ने अपनी बहन के दुष्कर्मी से 15 साल बाद बदला लिया है। दोनों भाइयों ने मिलकर दुष्कर्म के आरोपी की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया। हालांकि दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना झारखंड के चतरा जिला की बताई जा रही है।

दरअसल झारखंड के चतरा जिले में 15 साल पहले एक लड़की का गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना को चार अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था। इसमें से एक आरोपी लंबे समय से छिपकर रह रहा था। 15 साल बाद जब दुष्कर्मी का पता लड़की के भाइयों को चला तो उन्होंने हत्या करने की योजना बनाई। दुष्कर्मी तक पहुंचकर दोनों भाइयों ने पहले उसे शराब पिलाई फिर कुल्हाड़ी से उसका सिर काट डाला।

पुलिस पूछताछ में लड़की भाइयों ने बताया कि 15 साल पहले उसकी बहन की शादी होने वाली थी, लेकिन डोली उठने से पहले ही चार दरिदों ने बहन का गैंगरेप किया। इसके बाद बहन की हत्या कर दी। अब 15 साल बाद जब एक दुष्कर्मी का पता चाल तो उनकी हत्या की योजना बनाई और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया।


Suggested News