बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में शादी के 18 साल बाद दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

छपरा में शादी के 18 साल बाद दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

CHAPRA : छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र के पचपतरा गांव से दो बच्चो की मां 37 वर्षीय महिला अपने सोशल मीडिया प्रेमी के संग फरार हो गई। जिसकी तलाश में फरार महिला के पति स्थानीय स्तर पर खोजबीन के साथ ही रिविलगंज थाना को आवेदन देकर महिला की खोजबीन की गुहार लगाई है।

फरार महिला रूपेश कुमार की पत्नी जुली कुमारी बताई जा रही है। घटना के संबंध में रूपेश ने बताया की 11 जून की दोपहर वो घर से निकली है, और काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वह अपना पर्सनल मोबाइल भी घर छोड़ गई थी।

उसने बताया की पहले तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन जैसे ही फरार महिला की मोबाइल जांच की गई तो स्पष्ट हुआ की वह किसी से व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से बातचीत करती है। उसी के साथ वह फरार हुई है। दोनों के बीच बातचीत का कुछ कॉल रिकॉर्डिंग भी मोबाइल में मौजूद है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 

फरार महिला जुली के पति रूपेश कुमार ने बताया की उनकी शादी 2006 में हुई थी। उन्हे दो बेटे भी है। जिनमे बड़ा बेटा 16 वर्ष का और छोटा बेटा 13 वर्ष का है। फरार होने के बाद से ही पति की तबियत ठीक नहीं है। पत्नी के फरार होने के बाद काफी परेशान है। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट

Suggested News