बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

25 साल बाद सामने अक्षय कुमार की इस फिल्म की असली सच्चाई, फैंस ने कहा – हमारे साथ किया गया धोखा

25 साल बाद सामने अक्षय कुमार की इस फिल्म की असली सच्चाई, फैंस ने कहा – हमारे साथ किया गया धोखा

DESK : फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी के नाम से प्रसिद्ध अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रेखा और रविना टंडन ने भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म की हाईलाइट थे रेसलिंग की दुनिया के चैंपियन अंडरटेकर, जो पहली बार इस फिल्म में नजर आए थे। अक्षय कुमार और अंडरटेकर के बीच फिल्माए फाइट सीन को आज भी प्रशंसक देखना पसंद करते हैं। लेकिन, इसी अंडरटेकर को लेकर 25 साल बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया है।

पहली बार फिल्म से जुड़े बड़े राज से पर्दा हटाते हुए अक्षय कुमार ने बताया है कि फिल्म में अंडरटेकर ने काम नहीं किया था, उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- '#KhiladiyonKaKhiladi के 25 होने पर ये मजेदार रिमार्क है। लेकिन एक फन फैक्ट:  वो रेस्लर ब्रायन ली थे जिन्होंने फिल्म अंडरटेकर का किरदार निभाया था'। इस खुलासे को बाद अब फैंस खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कई लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा कि वाकई फिल्म में अडरटेकर नहीं बल्कि कोई और ही था।

हो गया थे चोटिल

फिल्म के क्लाईमेक्स में अक्षय कुमार ने ली को को उठाया था, जिससे उनकी पीठ में चोट आ गई थी। इसके बाद वे कुछ समय तक हॉस्पिटलाइज भी रहे थे। यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें कोई WWF रेसलर दिखाई दिया था।


 
 


Suggested News