बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शादी के 8 माह बाद ही दहेज़लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : शादी के 8 माह बाद ही दहेज़लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

SASARAM : जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के भदोखरा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय शांति देवी की गला दबाकर हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस ने शव के आसपास से तार, रस्सी तथा अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया हैं। महिला के गले में रस्सी का निशान भी पाया गया है। पुलिस ने मृतक शांति देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। 

बता दे की बाघाखोंह की रहने वाली शांति देवी की 8 महीने पूर्व जून 2021 में भदोखरा के रॉकी गुप्ता के साथ शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी में भरपूर उपहार एवं दहेज दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी बाइक के लिए लगातार महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। दो दिन पूर्व भी लड़की ने खुद अपनी मां को फोन कर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की शिकायत की थी। 

लड़की के मायके वालों ने कई बार पति रॉकी गुप्ता तथा उनके परिवार के लोगों से इसके लिए बातचीत भी की। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला और अंततः सूचना मिली कि 20 साल की शांति की मौत हो चुकी है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह से शादी के महज 8 महीने के अंदर ही विवाहिता की मौत हो जाती है। यह कई सवाल खड़े करती है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News