बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

BIHAR NEWS : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

NALANDA : जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव में ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राहु थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी रंजन पासवान के 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गयी है। 


मृतक के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को खेत मे फेंक दिया और घर छोड़कर फरार हो गए है। पहली पत्नी की आत्महत्या करने के बाद एक साल पूर्व युवक की शादी गिलानी निवासी प्रीति देवी से हुई थी। दूसरी पत्नी से भी अक्सर वाद विवाद और नोकझोंक हुआ करता था। 

परिजनों का आरोप है की बुधवार की रात पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसकी लाश को खेत में फेंककर सभी लोग फरार हो गए। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने के बाद जब  मृतक के परिजन गांव पहुंचे। तब जाकर घटना की जानकारी मिली। 

वहीँ घटना के सम्बन्ध में सारे थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया की परिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News