बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के बाद राजद के एक और विधायक की सदस्यता होगी खत्म, तेजस्वी यादव की पार्टी को लगा बड़ झटका

अनंत सिंह के बाद राजद के एक और विधायक की सदस्यता होगी खत्म, तेजस्वी यादव की पार्टी को लगा बड़ झटका

PATNA : मोकामा से अनंत सिंह की विधायकी खत्म होने के बाद अब अनिल सहनी की भी विधानसभा सदस्यता खत्म होनी तय है। दो महीने में राजद के लिए यह दूसरा झटका है। उनके दो विधायकों के खिलाफ सजा होना कहीं न कहीं विपक्ष को एक बार फिर से यह मौका दे दिया है कि राजद को दागियों की पार्टी करार दे दिया है। उनके कुछ मंत्रियों पर अभी कई आरोप लगे हैं।

पांचवें विधायक होंगे सहनी

नियमानुसार दो वर्ष से अधिक की सजा पर ही सदस्यता चली जाती है। अनिल सहनी पांचवें जनप्रतिनिधि होंगे, जिनकी विधायकी जाएगी। इसके पहले सजा पाने के कारण चार विधायकों की सदस्यता गयी है। रामनरेश यादव, राजवल्लभ यादव, इलियास हुसैन और अनंत सिंह की सजा के कारण सदस्यता गयी है। अनिल सहनी अगले छह साल तक चुनाव भी नहीं लड़े पाएंगे।

बता दें कि दिल्ली की एक कोर्ट ने शनिवार को अनिल सहनी को यात्रा-महंगाई भत्ते की धोखाधड़ी के मामले में तीन साल कैद की सजा सुनाई है। तय प्रावधान के अनुसार उनकी विधानसभा की सदस्यता चली जाएगी। 

इस समय राजद विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है और उसके सदस्यों की संख्या 79 है। अनिल सहनी की सदस्यता जाने के बाद राजद विधायकों की संख्या 78 हो जाएगी। हालांकि संख्या घटने के बाद भी राजद विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी रहेगी। दूसरी सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के विधायकों की संख्या 76 है। लिहाजा, राजद सबसे बड़ी पार्टी रहेगी। ऐसे रिक्त सीट बढ़कर तीन हो जाएगा। भाजपा के सुबाष सिंह के निधन से दूसरी सीट रिक्त हुई है। 


Suggested News