बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में गिरफ्तारी के बाद अपराधी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से किया हमला, दो पुलिसकर्मी हुए जख्मी

गोपालगंज में गिरफ्तारी के बाद अपराधी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से किया हमला, दो पुलिसकर्मी हुए जख्मी

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के मौनिया चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे दो पुलिसकर्मियों जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। वही पुलिस के तत्परता से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। जख्मी पुलिसकर्मी की पहचान अभिषेक कुमार और महम्मदपुर थाना के चौकीदार छोटेलाल राय के रूप में की गई। 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की हत्या मामले में फरार एक आरोपी गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार रोड के पास पहुंचा है। इसी बीच पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच पुलिस उसे लेकर थाना जाने लगी तभी बदमाश ने अपने पैकेट से चाकू निकालकर महमदपुर  थाना के चौकीदार छोटेलाल राय के पेट पर वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके का फायदा उठाकर फरार होने लगा।

इस बीच सामने से सिपाही अभिषेक और अन्य पुलिसकर्मियों  ने उसे पकड़ने  की कोशिश की। जिसके बाद सिपाही अभिषेक के हाथ में चाकू लग गई। जिससे वह भी जख्मी हो गया और फरार होने लगा।

अन्य पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए मौनिया चौक से उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वही दोनो जख्मियों को  तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां दोनो का इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News