बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बर्लिन की दीवार का जिक्र कर बोले PM मोदी, राम मंदिर के बाद अब राष्ट्र निर्माण की बारी

बर्लिन की दीवार का जिक्र कर बोले PM मोदी, राम मंदिर के बाद अब राष्ट्र निर्माण की बारी

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बादपीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर फैसला सुनाया है, जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का इतिहास है। कुछ लोगों की इच्छा था कि रोजाना सुनवाई हो, वैसा हुआ। आज फैसला आया है। दशकों चली न्याय प्रक्रिया का समापन हुआ है। अब हमें आगे ही आगे बढ़ते जाना है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज की तारीख ये भी संदेश देती है कटुता का कोई स्थान नहीं है। हर स्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। कोर्ट का ये फैसला हमारे लिए नया सवेरा लेकर आया है। इस विवाद पर कई पीढ़ियों पर असर पड़ा है। लेकिन हमें ये संकल्प लेना होगा कि हम नए भारत का निर्माण करते हैं। हमें सबको साथ लेकर, सबका विश्वास हासिल करते हुए आगे बढ़ना है। राम मंदिर के निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है। अब देश के हर नागरिक पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

पीएम ने कहा, पूरी दुनिया मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, आज दुनिया ने ये भी जान लिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत और मजबूत है। फैसला आने के बाद जिस तरह हर वर्ग, हर समुदाय, हर पंथ और पूरे देश ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है, वह भारत की पुरातन संस्कृति, परंपराओं और सद्भाव की भावना को दिखाता है।

पीएम ने कहा कि आज 9 नवंबर है। आज के दिन बर्लिन की दीवार गिरी थी। दो विपरीत धाराओं ने एकजुट होकर नया संकल्प लिया था। आज 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर की शुरुआत हुई है। इसमें भारत और पाकिस्तान का भी सहयोग रहा है। आज अयोध्या पर फैसले के साथ ही 9 नवंबर की यह तारीख हमें साथ रहकर आगे बढ़ने की सीख भी दे रही है। आज के दिन का संदेश जोड़ने, जुड़ने और मिलकर साथ चलने का है। किसी के मन में कोई कटुता रही हो तो यह उसे खत्म करने का भी दिन है। नए भारत में भय, कटुता और नकारात्मका का कोई स्थान नहीं है।


Suggested News