बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांच साल बाद बिल्कुल नए चेहरों के साथ आज पंजाब के सभी सीटों पर वोटिंग, भागवंत, अमरिंदर, चन्नी कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, वोटर आज करेंगे फैसला

पांच साल बाद बिल्कुल नए चेहरों के साथ आज पंजाब के सभी सीटों पर वोटिंग, भागवंत, अमरिंदर, चन्नी कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, वोटर आज करेंगे फैसला

DESK : यूपी के साथ आज पंजाब विधानसभा के सभी 117 सीटों पर भी मतदान कराए जा रहे हैं। लेकिन, इस बार का चुनाव पांच साल पहले हुए चुनाव से बिल्कुल अलग होगा। राज्य में लंबे समय के बाद इस तरह का चुनावी माहौल पहली बार देखने को मिल रहा है, जहां उनका मुकाबला एक-दो नहीं चार दलों से है तथा किसानों की पार्टी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के चुनाव मैदान में आने से किसान वोट के कटने या बंटने की चिंता सता रही है। इस बार कांग्रेस का सीएम का चेहरा अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया गया है. वहीं अमरिंदर सिंह इस बार भाजपा समर्थित गठबंधन से मुख्यमंत्री के दावेदार हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

सब कुछ बदल चुका है पंजाब की राजनीति में

पंजाब की राजनीति में इस बार सबकुछ बदल चुका है। यहां अबतक किसान तथा दलित वोट कांग्रेस तथा अकाली दल के बीच बंटे होते थे।  लेकिन इस बार भाजपा-अमरिंदर ढींढसा गठबंधन, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के बीच बंटने के आसार हैं। कांग्रेस सरकार ने कुछ लोक लुभावन वादे पूरे करके आम आदमी, दलित तथा किसानों के साथ वादे पूरे करके इस तबके को खुश करने का प्रयास किया है। 

304 उम्मीदवारों में कई दिग्गज शामिल

राज्य की 117 सीटों पर कुल एक हजार 304 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी (धूरी तथा चमकौर साहिब सीट),पूर्व मुख्यमंत्री एवं सबसे अधिक उम्र के दग्गिज प्रकाश सिंह बादल (लंबी ), शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (जलालाबाद), पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान (धूरी ),पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सद्धिू (अमृतसर पूर्व) शिअद के बक्रिम मजीठिया (अमृतसर पूर्व),पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ,(पटियाला शहरी) छह बार के विधायक एवं उप-मुख्यमंत्री ओ पी सोनी (अमृतसर सेंट्रल) उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा (डेरा बाबा नानक) मुख्य प्रत्याशी हैं।

 इसके अलावा किसान नेता बलबीर राजेवाल जो किसानों के संयुक्त समाज मोर्चा के नेता हैं और समराला सीट से चुनाव मैदान में हैं। हर उम्मीदवार अंतिम क्षणों तक लोगों से मिलने और वोटरों को लुभाने में कसर नहीं छोड़ना चाहता। 


Suggested News