बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में गैंगरेप के बाद नाबालिग को बदमाशों ने कुएं में फेंका, पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

मोतिहारी में गैंगरेप के बाद नाबालिग को बदमाशों ने कुएं में फेंका, पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

MOTIHARI : मोतिहारी में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद बदमाशों ने उसे गांव के बगल के कुआ में फेक दिया। खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों को किशोरी को कुआ में से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद कुआ में झांका तो देखा की उसमे एक किशोरी है। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दिया गया। 


किशोरी ने बदला बयान

मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को कुआ से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। हालाँकि किशोरी लगातार अपना बयान बदल रही है। इसको लेकर पुलिस असमंजस में है। घटना मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को ग्रामीण कुआँ की तरफ से जा रहे थे। इसी बीच कुआ से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब कुआ के पद गए तो देखा की एक किशोरी कुआ के अंदर है। हालाँकि कुआ में घुटना भर ही पानी था। किशोरी उसी में खड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस पीड़िता को कुआ से बाहर निकाल सदर अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

क्या कहती है महिला थानाध्यक्ष

महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया की पिपरा थाना क्षेत्र से एक किशोरी आई है। जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। पीड़िता कुछ भी बता नहीं पा रही है। जो भी बोल रही है उससे वह अगली बार बदल जा रही है। वह पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता की उम्र करीब 17 वर्ष हैं। अभी डरी हुई लग रही हैं, शाम में एक बार फिर से उससे पूछताछ किया जाएगा। उसके बाद ही पूरी बात सामने आएगी और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 

क्या कहते है डॉक्टर

पिपरा थाना क्षेत्र के कुआ से बरामद किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी का इलाज कर रहे डॉक्टर एस एम सिंह ने बताया की महिला डॉक्टर को बुलाकर जांच कराया जा रहा है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News